*उचित कमीशन* एक मकान के ग्राहक ने एक रियल्टर से पूछा कि आपकी कमीशन कितनी होगी। रियल्टर ने मकान की मार्केट कीमत के आधार पर बताया : 50,000 ₹। ग्राहक ने कहा कि यह तो काफी ज्यादा है। रियल्टर ने पूछा : आप इस काम के कितने रुपए उचित मानते है ? ग्राहक ने जवाब दिया : अधिकतम 25,000₹ रियल्टर ने जवाब में कहा : ठीक है, तो फिर आपको मकान की डील से संबंधित कार्य स्वयं करना चाहिए। ग्राहक ने कहा : पर मैं यह काम करना नही जानता। रियल्टर ने कहा : ठीक है। कैसा रहेगा अगर मैं 25000₹ में आपको यह काम सीखा दू। आपके 25000 ₹ भी बचेंगे और यह ज्ञान आपको भविष्य में काफी लाभदायक रहेगा। ग्राहक ने जवाब में कहा : ठीक है। ऐसा करते है। रियल्टर ने कहा : तो शुरू करने के लिए आपको सभी एरिया की कीमतें, निर्माण की लागत, लोन की प्रक्रिया, अथॉरिटी की एनओसी, रजिस्ट्रेशन की प्रक्रियाएं जाननी होगी, इसको सीखने के लिए भी कीमत अदा करनी होगी। रियल एस्टेट के काम में यह ज्ञान ही रियल्टर टूल होते है। ग्राहक ने कहा : मुझे यह सब सीखने की क्या जरूरत है और एक डील के लिए इतना समय देने और निवेश करने का औचित्य क्या है ? रियल्टर ने कहा : ठीक...